वैसे तो हर त्यौहार का अपना एक रंग होता है जिसे लोग आनंद से मनाते है | लेकिन हरे, पीले, लाल, गुलाबी आदि असल रंगों का भी एक त्यौहार पूरी दुनिया में हिंदू धर्म के मानने वाले मनाते हैं। वो है होली का त्यौहार इसमें एक और रंगों के माध्यम से संस्कृति के रंग में रंगकर सारी भिन्नताएं मिट जाती हैं और सब बस एक रंग के हो जाते हैं वहीं दूसरी और धार्मिक रूप से भी होली बहुत महत्वपूर्ण हैं। रंग से प्यार करने वालों के लिए होली एक शानदार छुट्टी है। पांच दिन रंग खेलने वालों के लिए बहुत मज़ेदार होते हैं क्योंकि महाराष्ट्र में होली के दिन कुछ लकड़ियों को मंत्रोच्चार के साथ जलाया जाता है|

क्या है होली पूजा का महत्व?

होली का त्योहार फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की चतुदर्शी के दिन मनाया जाता है। । होली का त्योहार भी बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।घर में सुख-शांति, समृद्धि, संतान प्राप्ति आदि के लिये महिलाएं इस दिन होली की पूजा करती हैं। होलिका दहन के लिये लगभग एक महीने पहले से तैयारियां शुरु कर दी जाती हैं। कांटेदार झाड़ियों या लकड़ियों को इकट्ठा किया जाता है फिर होली वाले दिन शुभ मुहूर्त में होलिका का दहन किया जाता है | इसके अगले दिन रंग खेले जाते हैं। जिसे रंगावली या घुलंडी के नाम से भी जाना जाता है। लोग होलिका की अग्नि में अपने अहंकार, बुराईयों आदि सबको जला देते हैं और रंग लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हैं। होला का त्योहार बड़े ही हर्ष के साथ मनाया जाता है।

मान्यता है कि इस दिन स्वयं को ही भगवान मान बैठे हरिण्यकशिपु ने भगवान की भक्ति में लीन अपने ही पुत्र प्रह्लाद को अपनी बहन होलिका के जरिये जिंदा जला देना चाहा था लेकिन भगवान ने भक्त पर अपनी कृपा की और प्रह्लाद के लिये बनाई चिता में स्वयं होलिका जल मरी। इसलिये इस दिन होलिका दहन की परंपरा भी है।

Add Your Heading Text Here

होली को रंगों का त्योहार भी कहा जाता है। यह त्योहार दो दिन मनाया जाता है। होली के पहले दिन होलिका दहन किया जाता है। इसके अगले दिन रंगो से होली खेली जाती है। जिसे धुलंडी या धुल के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन सभी प्रकार के द्वेष को भूलाकर एक- दूसरे को गले लगाकर रंग लगाने का होता है और लोग मिलकर गुंजिया और मिठाईयां खाते हैं।रंगों का जीवन में अधिक महत्व होता है। यह सभी रंग जीवन के महत्वपूर्ण अंगों को दर्शाते हैं। जो होली के त्योहार पर रंगों के द्वारा देखा जाता है।